newslifeindia

JABALPUR: डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, 8 घायल

राजस्थान से आया परिवार डंपर की टक्कर का शिकार

जबलपुर। खमरिया थाना अतंर्गत उमरिया पिपरिया रोड पर एक सामने से आ रहे एक डंपर ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, इस हादसे में एक 8 साल के बच्चे कार्तिक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए| बताया गया है कि राजस्थान से अपने नाना-नानी के घर आए बच्चों सहित उनके परिजन गौरीघाट में नर्मदा दर्शन करने के बाद बड़ा पत्थर रांझी अपने भतीजा दमाद के घर गए और वहां से ई-रिक्शा से वापस खमरिया लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर चालक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगते ही उसमें बैठे सभी यात्री सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची| सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां सभी की हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। मेडिकल अस्तपाल में उपचार के दौरान 8 साल के मासूम कार्तिक की मौत हो गई।
खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उनके परिजन और बच्चे अपने नाना-नानी के यहां घूमने के लिए राजस्थान से जबलपुर आए हुए थे| पूरा परिवार बच्चों को लेकर गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए गया हुआ था, जहॉ से भतीजा दामाद पवन दाहिया के घर बड़ा पत्थर रांझी गये थे जहां से वापस अपने घर खमरिया के पिपरिया गांव आ रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक में लापरवाही से डंपर चलते हुए सामने से आ रही ई रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद से डंपर चालक मौके से फरार हो गया|
इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल, अरुणा, रूबी, किरण, सपना, अनीशा, तनिष्क, लकी, ई-रिक्शा चालक रवि सहित अन्य का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों का कहना है कि 2 घायलों की हालत फिलहाल बेहद चिंताजनक है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल