newslifeindia

Jabalpur: मिला कोरोना वायरस का दूसरा मरीज, 32 वर्षीय युवक संक्रमित

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। पिछले चार दिनों में जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग और दूसरा 32 वर्षीय युवक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपलिंग शुरू कर दी है। पहला मामला मेडिकल कॉलेज से सामने आया, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत के चलते कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई और उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दूसरा केस मदन महल क्षेत्र के 32 वर्षीय युवक का है, जो हाल ही में यात्रा करके लौटा था। सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर उसने निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। युवक को घर पर आइसोलेट किया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट कर कोविड उपचार से जुड़ी सुविधाओं को फिर से एक्टिव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल