newslifeindia

ईरान ने किया पलटवार: बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले में दो की मौत 20 से अधिक घायल

तेहरान। ईरान ने इजरायली हमलों पर पलटवार करते हुए सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर इजरायल के भीषण हमलों के जवाब में यह कदम उठाया है। उसने बताया कि ईरानी सेना ने इजरायल के खिलाफ अपने अभियान को ‘सिवियर पनिशमेंट’ (गंभीर सजा) नाम दिया है। इन हमलों में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 से अधिक घायल हैं।
इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ढांचे पर युद्धक विमानों और ड्रोन से भीषण हमले किए, ताकि प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा सके और शीर्ष जनरल एवं वैज्ञानिकों को मारा जा सके। इसके बाद ईरान ने शुक्रवार को इजरायल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर इजरायल के भीषण हमलों के जवाब में यह कदम उठाया। ईरान द्वारा दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल ने शुक्रवार को इज़राइल के केंद्रीय शहर ऋषोन लेत्सियोन में एक आवासीय इमारत पर सीधा प्रहार किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह जानकारी इज़राइली एम्बुलेंस सेवा मगेन डेविड एडोम और स्थानीय हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक़, दूसरी मौत की पुष्टि घटनास्थल पर देर शाम की गई जब राहत और बचाव दल मलबे में तलाश कर रहे थे। मिसाइल हमले से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और इलाके में आग लग गई। दमकल और बचाव दल अब भी घायलों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं।
अमेरिकी सेना भी मैदान में- अमेरिकी सेना ईरान की ओर से इजरायल पर जवाबी कार्रवाई में दागी गई मिसाइल को रोकने में मदद कर रही है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका मिसाइल रोकने में सहायता करने और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए इजरायल के करीब अपनी प्रणालियों को ले जा रहा है। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि अमेरिका ने किस तरह से सहायता प्रदान की, लेकिन अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों और विध्वंसक मिसाइल रक्षा प्रणाली ने पिछले हमलों के दौरान मिसाइल को रोका है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल