newslifeindia

सीएमएचओ कार्यालय में कर्मचारियों को वेतन के लाले

3 माह से ठेकेदार ने नहीं किया भुगतान
जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर के अंतर्गत कर्मचारियों के सामने वेतन के लाले पड़े है। यहां कार्यरत आऊटसोर्स कम्प्यूटर आपरेटर व सपोर्टिंग स्टाफ कर्मचारियों को तीन माह से ठेकेदार द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बिना तन्खाह के इन्हें कार्य करना पड़ रहा है| जिले में लगभग 85 कंप्यूटर आपरेटर एवं , लगभग 65 से 70 सपोर्ट स्टाफ पदस्थ है।
मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है, इन्हें परिवार का भरण पोषण, मां बाप की दवाइयों का खर्चा उठाना मुश्किल हो रहा है ,कर्ज की किस्त ना भटने से पेनाल्टी पर पेनाल्टी बढ़ती जा रही है।
संघ ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी और संबंधित ठेकेदार में सामंजस्य न होने के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, आकाश गुप्ता, के जी पाठक, नेतराम झारिया, योगेंद्र मिश्रा, रजनीश पांडे, शैलेश कुमार गौतम, अरुण पटेल,विवेक रंजन उपाध्याय, बीरेंद्र चंदेल, विनय नामदेव, मंसूर बेग, सतीश उपाध्याय ने कलेक्टर जबलपुर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को आदेश कर मानदेय भुगतान करने के साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल