newslifeindia

शनि शिंगणापुर मंदिर से 167 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

नासिक। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर के ट्रस्ट श्री शनैश्चर देवस्थान ने हाल ही में 167 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। हटाए गए कर्मचारियों में से 114 यानी करीब 68 फीसदी मुस्लिम हैं। हालांकि ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक बयान में धार्मिक आधार पर भेदभाव से इनकार किया है और बताया कि यह कदम कर्मचारियों के खराब प्रदर्शन और लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण उठाया गया है।
यह छटनी दो चरणों में की गई। पहले चरण में 8 जून को इन्हें नौकरी से निकाला। दूसरा चरण 13 जून को हुआ। ये कर्मचारी पिछले 2 से 10 सालों से मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए थे। इस कार्रवाई से पहले सकल हिंदू समाज संगठन ने 14 जून को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। संगठन ने मंदिर परिसर में गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाने की मांग की थी। बता दें मई महीने का एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर में पेंटिंग का काम करता दिख रहा है। ऐसा कहा जाता है कि वह हिंदू नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवस्थान के सीईओ ने सफाई दी और कहा कि इस कार्रवाई में किसी प्रकार का धार्मिक भेदभाव नहीं किया गया है। यह शुद्ध रूप से अनुशासनात्मक कदम था। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के पास 2,400 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनमें से कई लोग लगातार काम पर नहीं आ रहे थे। इन्हें पहले वेतन रोका गया और कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों को कृषि, कचरा प्रबंधन और शिक्षा विभाग से निकाला है। कुछ कर्मचारी पिछले पांच महीनों से काम पर नहीं आ रहे थे।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल