newslifeindia

अक्षय की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 से सुर्खियों में

खतरों के खिलाडी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 से सुर्खियों में हैं। केसरी 2 की गूंज थमी भी नहीं थी कि उन्होंने कॉमेडी का मोर्चा संभालते हुए हाउसफुल 5 के जरिए 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दी, जिसे ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ‘फुल एंटरटेनर’ करार दिया और इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की भविष्यवाणी की।
अक्षय ने इस साल स्काई फोर्स और केसरी 2 जैसी फिल्मों में दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया। अक्षय कुमार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर मिजाज और हर दौर के सिनेमा में फिट बैठते हैं। चाहे पिछले साल की इमोशनल फिल्म सरफिरा हो या फिर एडल्ट कॉमेडी थ्रिलर खेल खेल में, उन्होंने हर बार खुद को साबित किया है। उन्हें सही मायनों में सिनेमा का ‘खिलाड़ी’ कहा जाता है जो बिना हिचक हर तरह की स्क्रिप्ट को आत्मसात कर लेते हैं। हाउसफुल 5 को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में काफी उत्साह है।
यह फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल और लंबे समय से चल रही सीरीजों में से एक है, और इसके हीरो अक्षय कुमार अब तक के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने फिर दिखा दिया है कि वे केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि एक भरोसेमंद ब्रांड भी हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार दर्शक पूरे दिल से करते हैं।
अब जब हाउसफुल 5 ने धमाकेदार ओपनिंग दे दी है, तो दर्शकों की निगाहें उनकी अगली फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर टिक गई हैं, जो एक सोशल कॉमेडी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स उन्हें ‘फ्रेंचाइजी किंग’ कहने लगे हैं, और इसकी वजह भी साफ है अक्षय की फिल्मों में मनोरंजन, इमोशन, कॉमेडी और समाजिक संदेश, सब कुछ भरपूर मिलता है। वह हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को कुछ न कुछ देते हैं, यही वजह है कि उनकी हर फिल्म के बाद लोग अगली का इंतजार करने लगते हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल