newslifeindia

कब्रिस्तान में टोना-टोटका की आशंका से हड़कंप, इमामों और पुलिस की निगरानी में सामग्री नष्ट

लालबर्रा| शहर के सिवनी रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कब्रिस्तान परिसर में टोना-टोटका से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस अप्रत्याशित स्थिति की जानकारी सरपंच अनीस खान द्वारा दी गई, जिन्होंने कब्रिस्तान में एक बेर के पेड़ पर सफेद कपड़े में लिपटी बदबूदार सामग्री और गेट के पास एक लाल मटके में संदिग्ध वस्तुएं देखीं। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी, जामा मस्जिद के मौलाना रिजवान खान तथा रजा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इरशाद अहमद अशरफी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और नगर के कई प्रबुद्धजन मौके पर पहुंचे। उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह बघेल के नेतृत्व में सामग्री को पेड़ से उतारकर मटके सहित आग में जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही के दौरान सरपंच अनीस खान, सदर अफसर कुरैशी, नायब सदर करीम रंगरेज, फिरोज खान, शकील कुरैशी, जाकिर कुरैशी, तालिब कुरैशी, साकिर खान, मोहम्मद इमरान रंगरेज, जैनुल आबिदीन, फिरोज कुरेशी, अल्ताफ खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पुलिस आरक्षक सुशील विश्वकर्मा, हेमंत बिसेन, वाहन चालक विजय बाबू व मतीन रजा उपस्थित रहे।

इस घटना के बाद फिरोज खान ने बताया कि “अज्ञात अंधविश्वासी द्वारा टोना-टोटका के उद्देश्य से कब्रिस्तान में एक पेड़ पर गंदी सामग्री सफेद कपड़े में बांधकर रखी गई थी और गेट के पास एक मटका रखा गया था। यह मुसलमानों की आस्था का स्थान है, जहां लोग पवित्रता से आते हैं, ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि अगर भविष्य में इस प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनी रहे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल