newslifeindia

बालाघाट में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में 4 इनामी नक्सली ढेर, 3 महिला नक्सली शामिल

बालाघाट| जिले के पचामा दादर के घने जंगलों में शुक्रवार को हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ने नक्सली नेटवर्क की कमर तोड़ दी। हॉक फोर्स, कोबरा कमांडो, CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार खूंखार इनामी नक्सली मार गिराए गए, जिनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह कार्रवाई जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में गिनी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले की बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पचामा दादर जंगल में नक्सलियों की मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिलते ही विशेष सुरक्षा बलों को रवाना किया गया। सुबह से ही जंगल में घेराबंदी शुरू हुई और देखते ही देखते भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।
करीब दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। मौके से उच्च श्रेणी के हथियार, जैसे कि SLR, ग्रेनेड लॉन्चर, रायफलें और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। इन मारे गए नक्सलियों पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।  बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि “यह कार्रवाई एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा थी और जंगल में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।” पुलिस को शक है कि आसपास के इलाकों में अन्य नक्सली भी छिपे हो सकते हैं। पचामा दादर जंगल, बालाघाटयह मुठभेड़ न केवल पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि जिले के आम नागरिकों के लिए भी राहत का संकेत है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली अब दबाव में हैं और प्रशासन की मुहिम पूरी ताकत से जारी है। यह कार्रवाई आने वाले समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल