उत्तराखंड। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। केदारनाथ रूट पर आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी है। कैप्टन की भी हादसे में मौत हुई है। हादसे के बाद अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सुबह 5.30 बजे आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था।









