newslifeindia

दंगों का घर माना जाने वाला यूपी आज दंगा मुक्त: गृह मंत्री अमित शाह

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उन्होंने डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नवचयनित 60244 सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए

अतंरिक्ष के क्षेत्र में हम सोच नहीं सकते थे, कि भारत कभी वहां पहुंचेगा। लेकिन हम चंद्रमा के उस हिस्से पर पहुंचे जहां पूरे विश्व में कोई नहीं पहुंचा। आज अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बन चुका है। सोमनाथ मंदिर सोने का बनाने की दिशा में काम हो रहा है। वक्फ बोर्ड से आज कोई कानी पाई भी नहीं चुरा सकता। वक्फ कानून से रोका गया है। आखिर में नवचयनित सिपाहियों से कहा कि आप सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए। गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए। ऐसा काम कीजिए। यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे।

मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है

मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है। पहले 11 जिलों में नक्सलवाद हावी थी। आज सिर्फ तीन जिले बचे हैं। मेरी बात याद रखना 31 मार्च 2026 को हम देश को नक्सलवाद मुक्त कर देंगे। कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। मोदी के शासन के तीन बार प्रयास हुआ। उरी में हमला किया तो सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा किया तो हमने एयर स्ट्राइक किया। पहलगाम में हमला किया तो आपरेशन सिंदूर से हमने उनके मुख्यालय को जमीन में मिला दिया। जहां पर बैठकर वो इंटरव्यू देते थे, वहां से रोने के उनके वीडियो सामने आ रहे हैं।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

दंगों का घर माना जाने वाला यूपी आज दंगा मुक्त होगा चुका है। आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता। पिछले 11 साल के अदंर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। गैस सिलिंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, किसान को छह हजार रुपये सालाना देकर एक नया उजाला देने का काम किया है। जब नरेंद्र मोदी आए तब देश अर्थतंत्र में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे नंबर पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा।

60244 युवाओं के लिए आज सबसे शुभ दिन

इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज इन 60244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है। आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून न्यवस्था बिगड़ती गई। लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ सीएम बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ।

आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां है। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतुष्टि देखकर काफी सुकून मिला। आज आपको भरोसे के साथ कह रहे हैं जब 2047 में हमारा देश सबसे ऊपर होगा। इसमें यूपी का अहम योगदान होगा।

ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा

चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, महिला हो, पुरुष हो, आज सभी को बिना भेदभाव पुलिस भर्ती में मौका मिला है। आप सभी लोग यह ध्यान रखना ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा। अच्छी पुलिस का उदाहरण बनने की सीख दी।

आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती पूरी हुई

पहले पैसा दिए बिना किसी की चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती की। हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। सभी युवा प्रदेश में ट्रेनिंग कर सकते हैं। आठ नए फोरेंसिक लैब बन चुकी हैं। छह पर काम चल रहा है। सभी 75 जिलों में साइबर थानों की सुविधा उपलब्ध हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल