newslifeindia

विमान हादसा: एयर इंडिया ने किया 25 लाख की सहायता राशि का ऐलान

अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपए की अंतरिम राहत राशि देने की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के परिजनों को यह सहायता दी जाएगी। साथ ही, इकलौते बचे यात्री को भी विशेष सहायता दी जाएगी। एयर इंडिया ने यह घोषणा शनिवार को की, जिसमें कंपनी ने कहा कि यह मदद टाटा संस द्वारा पहले घोषित 1 करोड़ रुपए की सहायता के अतिरिक्त है।
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि हम इस त्रासदी से आहत हैं। जान गंवाने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारी टीम लगातार मौके पर मौजूद है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है। यह राहत राशि सिर्फ एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकजुटता का प्रतीक है। एयर इंडिया ने इस हादसे के बाद फ्लाइट नंबर एआई 171 को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है। यात्रियों या उनके परिजनों को कोई जानकारी चाहिए तो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर कॉल करके वे जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में 241 लोगों की जान गई, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। विमान के क्रैश होने की प्राथमिक वजह तकनीकी खराबी और मौसम का खराब होना माना जा रहा है, लेकिन पुख्ता जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए, केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह कमेटी हादसे की मुख्य वजहों की गहराई से जांच करेगी।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल