newslifeindia

शव ले जा रही एम्बुलेंस और पिकअप में भिड़ंत, पांच की मौत, एक गंभीर

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस और पिकअप गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन के पास हुआ। जहां एम्बुलेंस लखनऊ से एक शव को लेकर गाजीपुर की जा रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस भीषण हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। सीएम ने घायल के बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल