newslifeindia

अमेरिकी सेना ने 250वीं वर्षगांठ मनाई तो ट्रंप का भी मना जन्मदिन

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बीते 8 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वाशिंगटन में शनिवार को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 79वां जन्मदिन मनाया गया। रविवार को राजधानी में भव्य मिलिट्री परेड निकाली जाएगी। परेड शाम 6:30 बजे शुरू होगी और 90 मिनट तक चलेगी। यहां 2 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, मिलिट्री परेड के विरोध में पूरे अमेरिका में करीब दो हजार जगहों पर नो किंग्स विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
यह आंदोलन ट्रम्प की नीतियों और तानाशाही रवैये का विरोध करता है। इस आंदोलन का नाम 50 स्टेट्स, 50 प्रोटेस्टर्स, वन मूवमेंट से प्रेरित है, जिसका मतलब है कि अमेरिका के 50 राज्यों में एक साथ विरोध प्रदर्शन। अमेरिका सिर्फ ट्रम्प का नहीं, बल्कि सभी अमेरिकियों का है। इस प्रदर्शन में करीब दो हजार शहरों और कस्बों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होंगे, जिनमें लोग झंडे लहराएंगे, भाषण देंगे और नारे लगाएंगे। फिलाडेल्फिया में सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। हालांकि वाशिंगटन में कोई बड़ा विरोध नहीं होगा।
शिकागो, न्यूयॉर्क, और एंकोरेज जैसे शहरों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। एक प्रदर्शन के दौरान न्यूयॉर्क में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काली मिर्च का स्प्रे इस्तेमाल किया, जबकि स्पोकेन में 30 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल