newslifeindia

500 के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया युवक

2 लाख 94 हजार के एक ही नंबर के नोट बरामद
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने 500 के नकली नोटों के साथ मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में देर रात एक युवक को पकड़ा और उसके पास से 2 लाख 94 हजार के नकली नोट बरामद हुए|
हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर मंडी मदार टेकरी में कल देर रात एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया| जो पिट्टू बैग टांगे हुए था| पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम शुक्ला होटल घमापुर निवासी रवि दाहिया बताया| उसके बैग की तलाशी लेने पर 500-500 के 6 बंडल नकली नोट बरामद हुए। इन बंडलों में 5 बंडलों में 100-100 नोट और एक बंडल में 88 नोट पाए गए।
नोटों की जांच करने पर सामने आया कि कई नोटों का क्रमांक एक ही था, और गांधी जी का वाटरमार्क भी नहीं था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नोट जाली हैं। पुलिस ने कुल 588 नग नकली नोट 500-500 रुपये के बरामद किए, जिनकी कुल राशि 2 लाख 94 हजार रुपये है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 181 और 182(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल