newslifeindia

नगर निगम अधिकारी के यहां EOW का छापा, बंगले और दफ्तर तक पहुंची टीम, आय से अधिक संपत्ति का मामला

इंदौर। इंदौर नगर निगम में वर्षों से उद्यान विभाग का काम देख रहे अधिकारी चेतन पाटिल के यहां आर्थिक अपराध अन्वेंषण ब्यूरो (EOW) ने छापा मारा है। अधिकारी के यहां बड़ी मात्रा में छुपाई गई संपत्ति का पता चला है। अफसरों की टीम पाटिल के बंगले के अलावा उनके कार्यालय तक भी पहुंची। पाटिल के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी।

मंगलवार सुबह एक टीम ने पाटिल के गुलमोहर काॅलोनी के आवास पर छापा मारा, जबकि दूसरी टीम नगर निगम में उनके कार्यालय पहुंची और केबिन में दस्तावेज खंगाले। पाटिल फिलहाल निगम में सहायक अधीक्षक है। टीम को पता चला है कि पाटिल को अब तक की सेवा में जितनी पगार मिली। उससे अधिक संपत्ति उन्होंने जुटाई है। वर्षों से पाटिल इंदौर नगर निगम में जमे हुए हैं और महत्वपूर्ण पदों पर रहें। चेतन कुछ भाजपा नेताओं के भी करीबी माने जाते हैं। फिलहाल वे सहायक उद्यान अधिकारी के रूप में काम देख रहे हैं। टीम को पाटिल के यहां आय से अधिक संपत्ति मिलने की आशंका है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल