गोवा-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट में टर्बुलेंस
इससे पहले एयरलाइन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में प्रतिकूल मौसम की वजह से सोमवार को बीच हवा में टर्बुलेंस का अनुभव किया गया, लेकिन चालक दल ने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया। एयरलाइन ने आगे कोई विवरण दिए बिना कहा कि फ्लाइट 6E 6811 लखनऊ में सुरक्षित रूप से उतरी। एयरलाइन ने कहा, ’16 जून को उत्तरी गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6811 में पश्चिमी भारत में सक्रिय मानसून मौसम की स्थिति के कारण कुछ समय के लिए टर्बुलेंस हुआ। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित इसके पायलट और केबिन क्रू ने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया।
पिछले महीने भारी बारिश में फंसी थी फ्लाइट
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल सहित 227 यात्री सवार थे। भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फ्लाइट भारी टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। इसके बाद पायलट ने श्रीनगर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपातकाल की सूचना दी। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए थे, लेकिन विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।








