newslifeindia

मूसलाधार बारिश में भी उमडे बिग बी के हजारों फैस

बीते रविवार को मूसलाधार बारिश के बावजूद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर हजारों फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। बिग बी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके फैन्स के लिए उनका प्यार और सम्मान कितना गहरा है। बिग बी हर रविवार की तरह इस बार भी अपने चाहने वालों का अभिवादन करने बाहर आए और बारिश में भीगते हुए लोगों को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए फैन्स को धन्यवाद दिया और उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान जताया। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि वह लगातार लोगों से घर लौट जाने की अपील करते रहे, क्योंकि बारिश बहुत तेज थी, लेकिन फैन्स वहीं खड़े रहे, डटे रहे। उन्होंने लिखा कि उनके पास इस प्रेम का कोई उत्तर नहीं है और न ही कोई शब्द, बस यही कामना है कि ईश्वर की कृपा उन पर बनी रहे, जो बिना किसी स्वार्थ के उन्हें इतना स्नेह देते हैं। बिग बी ने यह भी बताया कि आसपास की इमारतों से भी लोग उन्हें देख रहे थे और हाथ हिला रहे थे। वह उन सभी की हर कोशिश को नोटिस करने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें अच्छा लगा कि लोगों ने इसे महसूस किया। अपने ब्लॉग में बच्चन ने लिखा कि वह वापस मुड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन भारी बारिश में लोग उनके कारण भीग रहे थे, इसलिए उन्हें लौटना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जब वे पलटेंगे, तब फैन्स भी चले जाएंगे और भीगने से बचेंगे। उन्होंने प्रार्थना की कि यह प्यार और स्नेह हमेशा बना रहे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के साथ उन फैन्स की तस्वीरें भी साझा कीं जो बारिश में खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि वह अपने सभी चाहने वालों के आगे नतमस्तक हैं और उनका यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अपने फैन्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि यह ईश्वर की कृपा है कि इतने वर्षों से हर रविवार हजारों लोग केवल उनकी एक झलक पाने आते हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल