newslifeindia

Jabalpur: होटल वेलवेट इन में पुलिस का छापा, कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष, फोटो दिखाकर होता था सौदा

जबलपुर। बुधवार देर रात लार्डगंज और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विजय नगर स्थित होटल वेलवेट इन में छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया। इस कार्रवाई में होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, एक ग्राहक जीवन पांडे सहित तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य को होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी। जैसे ही पुलिस टीम होटल पहुंची, वहां मौजूद कर्मचारी छिपने और भागने लगे। होटल संचालक ने जांच में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी शुरू की। दो कमरों से तीन महिलाएं और एक ग्राहक जीवन पांडे को पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल संचालक ग्राहकों को युवतियों की फोटो दिखाकर सौदा तय करता था। पसंद आने पर उन्हें कमरे में भेजा जाता था। युवती के लिए ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। इसके अलावा कमरे का किराया भी अलग से लिया जाता था। थाना प्रभारी के अनुसार, होटल में मध्यप्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी युवतियां आती थीं। किसी को ज्यादा समय तक नहीं रोका जाता था। होटल में ही इनके ठहरने का अलग से प्रबंध होता था। ग्राहकों को पहचान छिपाकर भी कमरा उपलब्ध कराया जाता था।पुलिस इस मामले को बड़े सेक्स रैकेट से जोड़कर देख रही है। अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। होटल का रजिस्टर, ठहरने वालों का रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

 

 

Hotel Velvet inn jabalpur

Hotel Velvet inn Vijay Nagar

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल