भय के वातावरण के बाद अब पटरी पर लौट रहा जम्मू-कश्मीर का पर्यटन
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस असुरक्षा और भय का वातावरण पैदा होने की बात कही जा रही थी, वह अब खत्म हो रहा है। कश्मीर तक वंदे भारत ट्रेन के चलने और अमरनाथ यात्रा से पर्यटन फिर पटरी पर लौटने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सरकार ने बैसरन हमले के बाद बंद किए गए 50 पर्यटन स्थलों में से 16 को फिर खोल दिया है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार अन्य पर्यटन स्थलों को भी जल्द ही खोल देगी। चंद दिनों में अमरेश्वर धाम की तीर्थयात्रा भी शुरू हो रही है। यह तीर्थयात्रा भी आतंकियों के निशाने पर रहती है। अगर तीर्थयात्रा आतंकी अपने किसी नापाक मंसूबे में सफल रहते हैं तो कश्मीर का पर्यटन पूरी तरह से पटरी से उतर जाएगा। ऐसा हुआ तो कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा नुकसान पहुंचेगा। आम लोगों को भी ऐसे तत्वों के प्रति सचेत रहना होगा जो माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसलिए सुरक्षातंत्र में किसी भी तरह के समझोते की गुंजाइश नहीं हैं।