newslifeindia

ट्रंप भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश तो नहीं कर रहे? राउत ने उठाए सवाल

महिलाओं का सिंदूर मिटाने वाला मुनीर व्हाइट हाउस में उड़ा रहा दावत
मुंबई। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिका यात्रा पर भारत में सियासत शुरु हो गई है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) ने सवाल उठाए हैं कि मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बैठक पर भारत सरकार की ओर से जवाब नहीं आया है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि क्या ट्रंप भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।
गुरुवार को राज्यसभा शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि जनरल मुनीर पाकिस्तान का जनरल आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में खाना खा रहा है। उसको खास निमंत्रित दिया गया है। हम इस पर पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की राय जानना चाहते हैं। पहलगाम में महिलाओं के सिंदूर को मिटाने का दोषी असीम मुनीर है।
इस दौरान राउत ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ये जनरल मुनीर को ट्रंप सम्मान देते हैं व्हाइट हाउस में उसके साथ डिनर करते हैं। अब तक हमारी सरकार की भूमिका साफ नहीं है। आपने जो ऑपरेशन सिंदूर किया है, ये उनकी वजह से हो रहा है। यह हमारे देश के लिए चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि ट्रंप कई देशों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और सत्ता बदलना चाहते हैं। क्या वे भारत में भी ऐसा ही करना चाहते हैं? मुझे इस पर शक है।
बता दें हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर को निमंत्रण देकर भोजन पर मेजबानी की। ट्रंप ने कहा कि वह मुनीर से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुलाकात के बाद ट्रंप ने बताया कि इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ उन्होंने इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष, भारत के साथ कारोबार समेत कई मुद्दों पर चर्चा भी की।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल