newslifeindia

चलती ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

जबलपुर। भोपाल से जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन क्रमांक 1273 से एक युवक गत देर रात तड़के शहपुरा के चौकी रेलवे फाटक के पास अचानक गिर गया। घटना के वक्त फाटक पर तैनात कर्मचारी ने युवक को घायल अवस्था में देखा और तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को शहपुरा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल युवक का शव शहपुरा अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात लगभग 3 बजे की है जब ट्रेन चौकी रेलवे फाटक से गुजर रही थी। उसी समय एक युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन गुजर जाने के बाद जब फाटककर्मी ने युवक को जमीन पर पड़ा देखा, तो उसके शरीर में हलचल थी, लेकिन वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं था।
पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है और फोटो के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। सुबह-सुबह पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन में सफर कर रहा था या ट्रैक के पास खड़ा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल