newslifeindia

अमेरिका के सात राज्यों में फैल चुका है खतरनाक फंगस

वॉशिंगटन। ‘एस्परगिलस फ्यूमिगेटस’ नामक खतरनाक फंगस अमेरिका के कम से कम सात राज्यों में फैल चुका है और इसकी चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह फंगस भविष्य में इंसानी सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है, क्योंकि यह हवा के जरिए फैलता है और इससे बचना बेहद मुश्किल है। एस्परगिलस फ्यूमिगेटस फंगस के कण इतने छोटे होते हैं कि सांस लेते समय यह इंसानी शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। शरीर में पहुंचने के बाद यह फेफड़ों को संक्रमित कर देता है, जिससे ‘एस्परगिलोसिस’ नामक बीमारी होती है।
यह बीमारी विशेष रूप से उन लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है जिनकी इम्युनिटी कमजोर है।
कैंसर, एचआईवी, अस्थमा या अंग प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस फंगस के प्रसार पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले 50 वर्षों में यह लाखों लोगों की जान ले सकता है। फ्लोरिडा, टेक्सास, लुइसियाना, जॉर्जिया और कैलिफोर्निया जैसे गर्म और आद्र्र जलवायु वाले राज्यों में यह फंगस तेजी से फैल रहा है। न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स जैसे बड़े शहरों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हालांकि अब तक इस संक्रमण से जुड़े मामलों का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका है, लेकिन डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।
इस फंगस से बचाव के लिए कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को धूल, मिट्टी और गंदगी से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, बाहर निकलते समय मास्क पहनने और नियमित सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस फंगस से निपटने के लिए दवाओं, त्वरित जांच सुविधाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने की मांग की है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल