newslifeindia

आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने देश को जेल बनाया था

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम बोले कांग्रेस है लोकतंत्र विरोधी
जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने यहां कहा आरोप लगाया की इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला किया था. श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिये देश को जेल बना दिया था. आपात काल के 50 वीं वर्षगांठ पर जबलपुर पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, नगर अध्यक्ष रत्नेस सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे.
श्री गौतम ने यहां कहा कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है की जो विरोध करे उसे समाप्त कर दो. नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस अध्यक्ष रहते इस्तीफा देने के लिये मजबूर रहे. सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे लोकप्रिय नेता को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया. बाबा साहब जैसे महापुरष का लगातार विरोध और अपमान किया गया. उन्होंने कहा कांग्रेस ने अब तक 75 बार संशोधन किये हैं.
राहुल गांधी ने किया संविधान का अपमान…
गौतम ने यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुये कहा की राहुल गांधी संसद में संविधान की प्रति लहराते हैं, लेकिन 2013 में उसी संसद के अध्यादेश को फाड़ कर संविधान की अवमानना की थी. उन्होंने कहा कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन इतिहास साक्षी है कांग्रेस ने कई बार बार संविधान को बेरहमी से कुचला है.
संविधान की रक्षक मोदी सरकार…
गौतम ने यहां कहा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता ये चार स्तंभ सिर्फ किताबों में नहीं आज मोदी सरकार में नीति और शासन का आधार बन चुके हैं. कांग्रेस ने इन सिध्दांतों को दिखावे की बाते बनाकर रखा, जबकी मोदी सरकार इन्हें नीति योजना और क्रियान्वयन के स्तर पर सशक्त कर रही है.
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल