newslifeindia

नाखून और झाड़ू की मदद से जेल की दीवार में सुराख….लेकिन कैदी की कमर दे गई धोखा

रियो ब्रांको। फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि जेल से भागने के लिए कैदी नए-नए तरीके अपनाते हैं, लेकिन ब्राजील के रियो ब्रांको शहर में यह सीन सही साबित हुआ। जब एक कैदी ने अपने नाखून और झाड़ू की मदद से जेल की दीवार में सुराख कर डाला। हालांकि, कैदी का भागने का यह प्रयास बुरी तरह नाकाम हुआ और वह दीवार में ही फंस गया। 32 वर्षीय एलन लियांड्रो दा सिल्वा नाम का यह कैदी दो दिनों से जेल की दीवार को नाखूनों और झाड़ू के हत्थे से खुरच रहा था। वह इस छोटे से सुराख के रास्ते जेल से बाहर निकल जाए। लेकिन कैदी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि दीवार का माप और उसका शरीर तालमेल नहीं खा रहे।
जैसे ही एलन ने खुद को सुरंगनुमा गड्ढे में डालकर निकलने की कोशिश की, वह कमर तक जाकर बीच में ही अटक गया। खुद को न निकाल पाने की हालत में वह मदद के लिए तड़पने लगा। इसके बाद जेल वार्डन को जब कैदी की कोठरी से आवाजें सुनाई दीं, उन्होंने तत्काल पहुंचकर देखा कि कैदी एलन दीवार में अटका हुआ है। उसकी पीठ पर खरोंचों से खून बह रहा था और वह शर्टलेस हालत में दर्द से कराह रहा था।
इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने ड्रिल मशीनों से दीवार के चारों ओर काटकर बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एलन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ अब जेल तोड़ने का नया मामला दर्ज किया गया है। घटना की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आए, लोग इस ‘फिल्मी कैदी’ की कोशिशों पर मज़ेदार टिप्पणियां करने लगे। एक यूज़र ने लिखा, भाई ने शॉशैंक रिडेम्प्शन देख ली लेकिन प्लान पूरा नहीं पढ़ा! वहीं दूसरे ने लिखा, जेल से भागने की कीमत अब पीठ की चमड़ी से चुकानी पड़ी।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल