newslifeindia

अबूझमाड़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

315 बोर राइफल समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया। जवानों ने मौके से दोनों के शव बरामद कर, एक 315 बोर की राइफल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है।
जानकारी अनुसार यह मुठभेड़ नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुई। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों की हलचल बढ़ी है। इसी आधार पर नारायणपुर से डीआरजी और कोंडागांव से एसटीएफ की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। बुधवार रात जवानों ने जैसे ही संदिग्ध इलाके की घेराबंदी शुरू की, नक्सलियों के द्वारा उन पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद दोनों ओर से रातभर गोलीबारी चली। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।
घटना के बाद से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में और भी नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया है। फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में डटे हुए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल