newslifeindia

फिर विवादों में घिरी टॉमी जेनेसिस

एक बार फिर भारतीय मूल की कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस विवादों में घिर गई हैं। ताजा विवाद का उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ है। सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में टॉमी जिस लुक में नजर आ रही हैं, उसे देखकर लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हिंदू देवी मां काली की नकल की है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। टॉमी के पूरे शरीर पर नीला रंग लगा हुआ है, उन्होंने पारंपरिक भारतीय गहने पहने हैं और माथे पर लाल रंग की बिंदी भी लगाई है। यही नहीं, वीडियो के एक दृश्य में वे ईसाई धर्म के प्रतीक क्रॉस को हाथ में लेकर जीभ से चाटती दिखाई देती हैं, जिसे लोगों ने गहरी आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है। इस म्यूजिक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर रैपर टॉमी जेनेसिस की तीखी आलोचना हो रही है।
यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है और इसका मकसद जानबूझकर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काना है। एक यूजर ने लिखा कि टॉमी भारतीय मूल की हैं, इसलिए उन्हें अच्छी तरह मालूम होना चाहिए कि देवी-देवताओं के प्रतीकों के साथ ऐसा बर्ताव भारत में कितनी संवेदनशीलता से देखा जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह हर धर्म का अपमान है — हिंदू भी, ईसाई भी।
कई लोगों ने टॉमी पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह कोई क्रिएटिव एक्सप्रेशन नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया जानबूझकर मजाक है। टॉमी जेनेसिस की यह वीडियो न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी गलत संदेश फैला रही है। अब तक टॉमी ने इन आरोपों या विरोधों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि टॉमी पहले भी अपने विवादास्पद लिरिक्स और लुक्स को लेकर चर्चा में रही हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल