newslifeindia

सम्पत्ति टैक्स की सौ प्रतिशत पेनाल्टी को खत्म करने की माँग

जबलपुर। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने सम्पत्ति टैक्स की सौ प्रतिशत पेनाल्टी को गैर वाजिब बताते हुए उसे समाप्त करने की माँग की है. संगठन के अध्यक्ष डा. अजय कुमार वाधवानी ने महापौर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उन्हें बताया कि कई बार लोग किसी विशेष परिस्थितियों या परेशानी के चलते निर्धारित तिथि पर सम्पत्ति टैक्स जमा नहीं कर पाते हैं, जिस कारण उन पर सौ प्रतिशत पेनाल्टी लगा दी जाती है जो हर लिहाज़ से ठीक नहीं है. ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे करदाताओं की भौतिक जांच कर उन्हें रियायत दी जाना चाहिए.
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अमित सिसौदिया, एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, डा. अभिषेक जैन आदि ने कहा है कि यदि सौ प्रतिशत पेनाल्टी की प्रक्रिया पर जल्द रोक नहीं लगायी जाती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा.

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल