newslifeindia

स्मार्ट सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री का निगमायुक्त ने किया स्वागत

जबलपुर। ग्वालियर बेंगलुरू एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर स्मार्ट सिटी कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव का निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, वंदन और अभिनंदन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव से कार्यालयीन कार्यो के संबंध में जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉं. यादव के स्वागत, वंदन, अभिनंद के मौके पर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. अनुराग सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के सहायक यंत्री और स्वच्छता सेल के सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, सहायक यंत्री कविश मिश्रा, तकनीकि अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला, अंकुर खरे आदि उपस्थित रहे।
महापौर ने किया स्वागत…
नगर प्रवास पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव का डुमना विमानतल पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल