सीजेयरियन प्रसूति के बाद प्रसूता की मौत, मृतिका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
जबलपुर। जबलपुर जिले में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी और लापरवाही के चलते आम लोगों की जान मुश्किलों में पड़ रही है| यहां संजीवनीनगर क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक की गर्भवती पत्नी की ऑपरेशन के बाद प्रसूति उपरांत अत्यधिक ब्लीडिंग हो जाने से मौत हो गई| बताया गया है कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की रहने वाली प्रतीक्षा कौरव नाम की महिला को प्रेगनेंसी के दौरान संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर क्षेत्र के जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां गर्भवती महिला को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया महिला ने बच्चों को जन्म देने के बाद अस्पताल की लापरवाही के चलते उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई| परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही की आरोप लगाए हैं| शहर के गढ़ा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक यशवंत कौरव नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र का निवासी है उसकी 27 वर्षीय पत्नी प्रतीक्षा गौरव गर्भवती थी जिन्हें डिलीवरी के लिए जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों के द्वारा महिला की डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया वही यशवंत ने अस्पताल और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत का कारण बताया है जहां इस घटना के बाद यशवंत और उनके परिजनों ने इसकी शिकायत धनवंतरी नगर चौकी में की है जहां पुलिस अब पूरे मामले की जांच करेगी परिजनों ने बताया कि प्रतीक्षा पहले से एक बच्चा है उसके बाद वही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी परिजनों के द्वारा प्रतीक्षा जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था बच्चों को जन्म देने के बाद प्रतीक्षा की ब्लीडिंग ज्यादा हो जाने से उसकी मौत हो गई परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही की चलती उनकी बहू की मौत हुई है वहीं परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से ऐसे डॉक्टरों और अस्पतालों पर कार्यवाही करने की मांग की है|