newslifeindia

झील और झरनों के 50 मीटर दूर से होंगे दीदार, तेंदूखेड़ा एसडीएम ने क्यों जारी किया यह आदेश

दमोह। बारिश का मौसम शुरू होते ही दमोह जिले में जंगली झरने और झील के दीदार के लिए लोग पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। जिसे देखते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत 50 मीटर दूर से झरनों के दीदार हो सकेंगे। पूर्व वर्षों में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने यह आदेश जारी किया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
तेंदूखेड़ा ब्लॉक से लगे जंगली और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक झीलें और झरने हैं, जिनमें बारिश के दिनों में पर्याप्त पानी भर जाता है। इनकी सुंदरता देखने लायक होती है। लोग यह नजारा देखने दूर-दूर से बड़ी संख्या में आते हैं। लेकिन, पूर्व में हुई घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में इन क्षेत्रों में घूमने और खतरनाक जगहों पर जाने के लिए प्रशासन ने अंकुश लगाया है। तेंदूखेड़ा एसडीएम ने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि ऐसी किसी भी जगह पर जाने की अनुमति नहीं है, जहां पूर्व में घटनाएं या हादसे हो चुके हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल