जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने वाहनों से टायर चोरी करने वालें गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 20 टायर और एलआय व्हील, टूल किट व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की हैं| पुलिस ने अब तक 9 घटनाओं का खुलासा कर दिया है|
गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गुरुकुल स्कूल शांतिनगर, गली नंबर 2 शांतिनगर, गोहलपुर शांतिनगर, तलैया खटीक मोहल्ला हनुमानताल, शांतिनगर गुरुकुल स्कूल के सामने इसी तरह शांतिनगर दमोहनाका सहित संजीवनीनगर क्षेत्र में खड़े वाहन, एलायमेंट चके चोरी करने की रिपोर्ट सामने आई थी| पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज केआधार पर आरोपियों तक अपनी पहुंच बनाई और मन्नत उर्फ अनी श्रीवास्तव, संस्कार पटेल, कुनाल पटेल और प्रिंस श्रीवास को गिरफ्तार किया| पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया| जिनकी निशानदेही पर 20 टायर, एलआय व्हील, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किए गए| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(3) बी एन एस के तहत कार्रवाई की है।