newslifeindia

स्पेस स्टेशन में शुभांशु से पीएम मोदी ने की बातचीत, सफलता पर दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उन्हें अंतरिक्ष में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि आज आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपके कार्य से देश के लिए शुभ संकेत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से हालचाल जाना और कहा, कि आप वहां कुशल मंगल हैं न? यहां 140 करोड़ भारतवासी आपके साथ हैं। मेरी आवाज में पूरे देश की भावनाएं और उत्साह शामिल हैं। इसके जवाब में शुभांशु शुक्ला ने कहा, यह यात्रा बहुत खास है।
पृथ्वी से 400 किमी दूर कक्षा (ऑर्बिट) तक पहुंचना गर्व का क्षण है। मुझे खुशी है कि मैं अंतरिक्ष में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। यह सब देशवासियों के आशीर्वाद और प्यार से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछा कि आप जो गाजर का हलवा साथ ले गए थे, क्या वह अपने साथियों को खिलाया? इस पर शुभांशु ने मुस्कराते हुए हामी भरी और बताया, कि हलवा मिशन के तनाव भरे पलों में एक सुखद याद की तरह है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय वायुसेना अधिकारी कमर्शियल मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचा है। शुभांशु 14 दिन तक अंतरिक्ष में रहेंगे और इन दिनों अनुसंधान कार्यों में हिस्सा ले रहे हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल