newslifeindia

फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में काजोल

अभिनेत्री काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो एक मां का रोल निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए देवी काली का रूप ले लेती है। यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म की कहानी और अपने किरदार से जुड़ी बातों के साथ काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी रियल लाइफ को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो असल जिंदगी में भी काफी एक्सप्रेसिव और जोशीली मां हैं। उन्होंने फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उस फिल्म में अंजलि अपने बेटे की स्कूल परफॉर्मेंस पर खड़े होकर तालियां बजाती है, वैसा ही कुछ वो असल जिंदगी में भी करती हैं। काजोल ने कहा कि जब उनके बेटे युग या बेटी न्यासा कोई परफॉर्मेंस देते हैं, तो वो पूरे जोश में उन्हें चियर करती हैं। लेकिन उनकी ये हरकत बच्चों को काफी शर्मिंदा कर देती है।
काजोल ने एक घटना साझा करते हुए कहा कि एक बार उनकी बेटी न्यासा 15 लड़कियों के साथ स्टेज परफॉर्मेंस कर रही थी, और वो तालियां बजाते हुए खड़ी हो गईं। तब न्यासा ने उन्हें इशारा किया कि बैठ जाओ, ताकि उसे शर्मिंदगी महसूस न हो। काजोल ने हंसते हुए कहा कि उनकी हरकतों से उनके बच्चे कई बार बेहद शर्मिंदा हो जाते हैं, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो हर हाल में अपने बच्चों को सपोर्ट करती हैं। काजोल ने फिल्म ‘मां’ को लेकर भी उम्मीद जताई कि दर्शक उन्हें इस नए और शक्तिशाली अवतार में पसंद करेंगे।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल