जबलपुर रेलवे स्टेशन में सांसद ने सुनी कुली लोगों के साथ मन की बात
जबलपुर। जबलपुर मंडल के जबलपुर स्टेशन पर माननीय सांसद आशीष दुबे ने कुली लोगों एवं रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को साथ सुना गया । इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। रेलवे से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, स्टेशन निदेशक संजय शर्मा के साथ ही अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।