newslifeindia

‘द बंगाल फाइल्स’ की इंटरनेशनल शुरुआत

विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी ट्रुथ ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। उन्होंने पहले द ताशकंद फाइल्स और ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स से छुपी कहानियों को सामने लाकर चर्चा बटोरी थी। अब द बंगाल फाइल्स भी भारत के इतिहास के एक अनकहे और संवेदनशील हिस्से से पर्दा उठाने जा रही है। इसे लेकर विदेशों में भी जबरदस्त उत्सुकता है। मेकर्स ने अमेरिका के 10 बड़े शहरों में प्रीमियर टूर की घोषणा की है, जो 19 जुलाई को न्यू जर्सी से शुरू होगा और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में खत्म होगा। इस दौरान शिकागो, लॉस एंजेलेस, वॉशिंगटन डीसी जैसे शहरों में भी स्क्रीनिंग होगी। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र को इसके तीखे और असरदार विज़ुअल्स के लिए खूब सराहा गया है। हालांकि महाकाली को आग में दिखाने वाला एक सीन विवाद में भी आया, लेकिन मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म पूरी रिसर्च पर आधारित है। दर्शक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो भारतीय और विदेशी ऑडियंस दोनों में इसकी लोकप्रियता का संकेत है।
आयुष्मान खुराना सम्मानित
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को हॉलीवुड की प्रतिष्ठित संस्था द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर अकादमी) का सदस्य बनने का निमंत्रण मिला है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अकादमी के प्रेसिडेंट जैनेट यांग और सीईओ बिल क्रेमर ने कहा कि वे इन कलाकारों को अपने साथ जोड़कर रोमांचित हैं, जिन्होंने अपने काम से फिल्म जगत में अमिट योगदान दिया है। आयुष्मान खुराना उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हुए हैं जिन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। उनके साथ इस लिस्ट में गिलियन एंडरसन, एरियाना ग्रांडे, कमल हासन और कीरन कल्किन जैसे इंटरनेशनल नाम भी शामिल हैं। आयुष्मान को उनके प्रगतिशील और समाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है, जो मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करती हैं। वे ‘विकी डोनर’, ‘आर्टिकल 15’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अकादमी में उनका शामिल होना भारतीय कंटेंट और टैलेंट को इंटरनेशनल मंच पर और मजबूत करता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
दिलजीत ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी आने वाली फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। कई लोग उन्हें भारत की बजाय केवल पंजाब की बात करने पर भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह अपने पंजाबी अस्तित्व और पहचान पर गर्व करते हैं और दुनिया भर में पंजाब की संस्कृति को पेश करना उनकी जिम्मेदारी है। एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत इमोशनल भी हो गए और उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद लोगों को जोड़ना और पंजाबी कला-संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाना है। उनकी यह साफगोई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

हिना को लेकर रोजलीन के विवादित बयान
टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान इन दिनों अपनी तीखी और विवादित बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर को लेकर सार्वजनिक तौर पर संदेह जताया, जिससे सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने रोजलिन की इस टिप्पणी को बेहद असंवेदनशील बताया और उनकी आलोचना की। मगर रोजलिन यहीं नहीं रुकीं। अब उन्होंने हिना की शादी और भविष्य में बच्चों को लेकर भी निजी और तीखी बातें कह दी हैं। रोजलिन के इस रवैए को लेकर हिना के प्रशंसकों में गुस्सा है और लोग इसे निजी दुख की घड़ी में सहानुभूति की बजाय हमला मान रहे हैं। रोजलिन खुद कैंसर सर्वाइवर हैं और पहले वह अपनी हिम्मत और संघर्ष की कहानियों के लिए सराही जाती थीं, लेकिन अब उनकी इन टिप्पणियों को असंवेदनशील और ध्यान खींचने की कोशिश कहा जा रहा है। इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर हिना के लिए जबर्दस्त समर्थन और रोजलिन के प्रति नाराजगी को हवा दी है। दोनों एक्ट्रेस फिलहाल चर्चा में हैं और इस बहस ने गंभीर बीमारी को लेकर संवेदनशीलता की अहमियत भी उजागर कर दी है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल