newslifeindia

JABALPUR: डुमना एयर पोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

जबलपुर। जबलपुर एयरपोर्ट प्रबंधन को रविवार को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट को तुरंत खाली कराया गया और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) टीम ने तुरंत पड़ताल शुरू की। करीब 3 घंटे की पड़ताल में एयरपोर्ट परिसर में बम नहीं पाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ खमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ऐसे ही मेल देश के अन्य 40 एयरपोर्ट को भी मिले हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर पांडे का कहना है कि एक ईमेल पहुंचा था। जिसमें एयरपोर्ट के चारों ओर बारूद रखा होने की बात का जिक्र था। जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से अज्ञात आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि रविवार को एक धमकी भरा ई-मेल एयरपोर्ट प्रबंधन को मिला था। जिसके बाद सुरक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर जांच की गई। जांच में कुछ भी नहीं मिला। मामले में खमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल