newslifeindia

JABALPUR: दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा झूलता विद्युत पोल

जबलपुर। चांडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली का एक पोल कई महीनों से झूल रहा है ,कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इस संबंध में पोल बदलने की बात ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने विद्युत अधिकारियों से की है साथ ही पत्र लिखे गयेलेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। यह उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व मंडला एक यात्री बस झलते विद्युत पोल की लाइन से टकरा गई थी जिससे सैकड़ो यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी । ट्रांसपोर्ट नगर एफ/11 के बाजू में यह झुका हुआ पोल लगा हुआ है। यहां से निकलने वालों को हमेशा खतरा बना रहता है। जबलपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के परमवीर सिंह,सुधीर भागचंदानी ,बृजमोहन ठाकुर,श्याम जी, संजय जैन, प्रिंसी बंगा, वेद प्रकाश, निक्की आहूजा ,राजू जैन, जुल्फिकार, पवन जैन, विराग आदि ने कलेक्टर से मांग की है अति शीघ्र यह पोल बदला जाए , इस हेतु संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। जिससे किसी बड़ी अनहोनी घटना से बचा जा सके ।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल