newslifeindia

‘शेफाली ने खाली पेट ली थीं कई दवाईयां, जिससे…’, पुलिस ने अभिनेत्री की मौत के मामले में किया खुलासा

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात निधन हो गया था। उनकी मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब पुलिस की ओर से उनकी मौत को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। उनकी मौत की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि शेफाली जरीवाला उम्र को बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न प्रकार की दवाएं ले रही थीं और संभवत: अस्पताल ले जाने से पहले खाली पेट इन गोलियों का सेवन करने से उनका ब्लड प्रेशर गिर गया था।

खाली पेट कई दवाइयां खाने से गिरा ब्लड प्रेशर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को घर पर पूजा होने के कारण वह उपवास पर थीं और खाली पेट कई दवाइयां खाने से उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया, जिसके कारण वह चक्कर खा कर गिर गईं। अधिकारी ने बताया कि जरीवाला ने शुक्रवार की दोपहर एक इंजेक्शन लिया था, जो संभवतः जवां बने रहने के लिए था, तथा रात में भी उन्होंने रोजाना ली जाने वाली दवाइयां ली थीं। उन्होंने कहा, जरीवाला का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और वह कांपने लगी, जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

पुलिस ने इकट्ठे किए नमूने
अधिकारी ने बताया कि अंबोली पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें उनके पति, माता-पिता और घरेलू सहायक शामिल हैं, जो घटना के समय घर में मौजूद थे। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत पुलिस की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जरीवाला के घर गई थी और उनकी दवाओं तथा इंजेक्शन सहित कई वस्तुओं के नमूने एकत्र किए थे। उन्होंने बताया कि जरीवाला की मौत के संबंध में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें शेफाली को शुक्रवार रात 11:15 बजे उनके पति पराग त्यागी अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरीवाला की मौत की जानकारी शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को दी गई जिसने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल