newslifeindia

अब कोई और नहीं बन सकेगा कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी ने रजिस्टर कराया ट्रेडमार्क

नई दिल्ली ।पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनका लोकप्रिय नाम कैप्टन कूल अब कानूनी रूप से मिलने की पूरी उम्मीद है। धोनी ने हाल ही में कैप्टन कूल नाम के लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी थी, जो अब स्वीकृत और विज्ञापित कर दी गई है। यह ट्रेडमार्क धोनी ने खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोट्र्स कोचिंग सेवाओं के लिए क्लास 41 के तहत रजिस्टर करवाया है। यह ट्रेडमार्क न सिर्फ उनके नाम को कानूनी सुरक्षा देता है, बल्कि यह उनके ब्रांड वैल्यू और पहचान को भी और मजबूत करता है।
धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह मामला दिखाता है कि पर्सनल ब्रांडिंग और पहचान से जुड़ी विशिष्टता कैसे कानूनी रूप से काम आती है, भले ही पहले से कोई समान ट्रेडमार्क मौजूद हो। धोनी के कैप्टन कूल ट्रेडमार्क को पहले ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 11(1) के तहत आपत्ति मिली थी। इसका कारण था कि इस नाम से पहले ही एक ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड था और नया ट्रेडमार्क लोगों में भ्रम पैदा कर सकता है। लेकिन धोनी की तरफ से यह दलील दी गई कि कैप्टन कूल नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है और इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल