newslifeindia

JABALPUR: जयंती पर भी नहीं लगा शहीद अब्दुल हमीद का प्रतीक चिन्ह

जबलपुर। शहीद अब्दुल हमीद की जयंती पर उनका प्रतीक चिन्ह नगर निगम द्वारा हटाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया| पूर्व पार्षद ताहिर अली ने बताया कि रद्दी चौकी का वर्ष 2008 में नामकरण उन्होंने पार्षद आजम खान ने शहीद अब्दुल हमीद चौक करवाया था| इस दौरान नगर निगम स्मार्ट सिटी के द्वारा जब अब्दुल हमीद चौराहा बनाया गया तब उस चौराहे का प्रतीक चिन्ह हटा दिया गया कई बार नगर निगम आयुक्त से मिल कर एवं स्मार्ट सिटी की तत्कालीन प्रभारी निधि सिंह राजपूत से मिलकर इसकी स्थापना की मांग की गई, पर मुझको सिर्फ आश्वासन मिला कि अब्दुल हमीद चौक से जामिया चौराहे वाली रोड के डिवाइडर पर इसकी स्थापना की जाएगी, परन्तु आज दो साल बीत जाने के बाद न स्थानीय जनप्रतिनिधि व ठेकेदार के आपसी विवाद के कारण डिवाइडर बना ओर न ही शहीद अब्दुल हमीद स्तंभ की स्थापना हो पाई| पूर्व पार्षद ने महापौर व निगमायुक्त से इस पर जल्द कार्यवाही की मांग की है| इस तरह से अमर शहीदों का अपमान नहीं किया जाएगा|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल