newslifeindia

रांझी में बाईक और मोबाइल लूट का खुलासा , 3 सदस्यी गैंग से 7 मोटरसाइकिल बरामद

जबलपुर। रांझी पुलिस ने तीन सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार कर चोरी और लूट की सात मोटरसायकिल बरामद की हैं| आरोपियों ने रांझी में गत दिवस लूट की वारदात की थी| उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया| आरोपियों ने रांझी के अलावा, अधारताल, गौरीघाट थाना क्षेत्र से भी मोटर सायकिलें चोरी की थी| रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि रांझी निवासी अमित सिंह गौंड उर्फ चना, अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ बाबू और विजय यादव उर्फ छोटू ने वारदात करना स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर सात मोटरसायकिलें जब्त की गई हैं।
गत 24 जून को अज्ञात आरोपियों ने सुजीत दाहिया की मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने इसके अलावा अन्य वारदातें कबूल की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकिल एमपी 20 एनजी 4420, एमपी.20 एनजी.1208, एमपी 20 एनएच 8002, एमपी 20 एमटी 9063, एमपी 20 एमजेड 8920, एमपी 20 एमजे 3987, एमपी 20 एनके 7491, एमपी 20 एमएल 6321 जब्त की। ये वाहन गौरीघाट, अधारताल और रांझी से लूटे या चोरी किए गए थे।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल