newslifeindia

कार्यकर्ता आधारित दल में कार्यकर्ता को मिला सम्मान:- सोनकर

जबलपुर। मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन पर्व की पूर्णता पर सम्पन्न हुए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के द्वारा बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। इस अवसर पर भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा उनके कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही मप्र से राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यो को भी शुभकामनाएं दी है।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यकर्ता को सम्मान देकर प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु चुना है श्री खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी एवं उनके नेतृत्व में भाजपा मध्यप्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी ।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि श्री हेमंत खंडेलवाल को राजनीति एवं संगठन का दीर्घकालिक अनुभव है उन्हें जो जिम्मेदारी प्राप्त हुई उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। यह आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी। श्री सोनकर ने संगठन पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यो को भी शुभकामनाये प्रेषित की है।
हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज के साथ समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल