बादलों के बीच रिमझिम बारिश
जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से आए बादल रुक रुक कर बरस रहे है| गुरुवार को बादल छाए रहे| दोपहर में रिमझिम बारिश हुई उसके बाद वातावरण ठंडक घुली| अगले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है| वही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती है| हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश का सिलसिला शुरु हुआ। रुक-रुक कर बारिश हुई। तापमान की बढ़त जरुर रुकी लेकिन गर्मी और उमस ने पीछा नहीं छोड़ रही।
मानसून सक्रिय………
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से बना मानसून का नया सिस्टम छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश में सक्रिय है। जिसके प्रभाव से यहां जोरदार बारिश होगी। पिछले 24 घंटों से मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटों तक मानसून अपनी सक्रियता बनाये रखेगा। जिले में शानदार वर्षा होगी।
पारा औसत से नीचे उतरा……..
मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 30.03 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 23.08 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल 87 प्रतिशत और सायंकाल 90 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 5.30 मिनिट पर और सूर्यास्त सायं 7.00 मिनिट पर हुआ।
पिछले 24 घंटों के दौरान 3.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से अब तक कुल वर्षा 236.4 मिमी (9 इंच) दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के दिन तक कुल वर्षा 203.4 मिमी दर्ज की जा चुकी थी। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.07 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।








