newslifeindia

ट्रक की टक्कर से 2 की मौत एक गंभीर, बरेला के समीप हाईवे पर हादसा

जबलपुर। बरेला थाने की गौर चौकी अंर्तगत नागपुर बरेला हाईवे पर गुरुवार की दोपहर नगर निगम की 30 पीली बिल्डिंग के पास में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 5990 के चालक ने मिक्सचर मशीन लेकर जा रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19- जीए -5933 को जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराया। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया की कि कल दोपहर जब बारिश हो रही थी इसी दौरान एक पिकअप वाहन मिक्सचर मशीन को लोड करके जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर रोड डिवाईडर से टकराकर पलट गया.
इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों में से 2 की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल