newslifeindia

कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी

पोर्ट ऑफ स्पेन। पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर परंपरागत स्वागत हुआ। झाल-तासे और ढोल मंझीरे के साथ देशी अंदाज में भोजपुरी चौताल गाकर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी इस तरह देशी अंदाज में अपना स्वागत देखकर वशीभूत हो गए। पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच का सांस्कृतिक जुड़ाव करार दिया है। त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल के पारंपरिक प्रदर्शन के साथ स्वागत से पीएम मोदी मंत्रमुग्ध रह गए। इस तरह के स्वागत को उन्होंने अतुलनीय बताया। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भोजपुरी में पोस्ट कर अपने भाव साझा किए हैं। पीएम मोदी ने लिखा एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो अन्यत्र नहीं है!
पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो और भारत, विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है। इससे पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किया। भारत की तरफ से यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि 25 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय ने न केवल विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, बल्कि वे भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। बता दे कि विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस देश में कुल 13 लाख लोग रहते हैं। इनमें से 45 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच संबंध बहुत मजबूत और खास हैं। यहां रहने वाले 45 प्रतिशत लोगों में से ज़्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग हैं। इनमें से अधिकांश लोग भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आज़मगढ़ से आए हैं।
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए क्विज जीतने वाले प्रतिभागियों से भी मिले पीएम मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री ने शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया, जिन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए क्विज जीता था। इस बारे में उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए (भारत को जानो) क्विज के विजेता युवाओं शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो से मुलाकात की। इस क्विज ने दुनिया भर में व्यापक भागीदारी उत्पन्न की है और भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को गहरा किया है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल