newslifeindia

Bulandshahr Crime News: लुटेरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को पीट-पीटकर मार डाला

प्रशांत कुमार/बुलंदशहर. बुलंदशहर में एक शख्स की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई. यह वारदात थाना छतारी क्षेत्र के गांव रुस्तमगढ़ी अनूपशहर रोड पर बीती रात हुई. मारे गए शख्स की पहचान कुंवरपाल सिंह के रूप में हुई.

बताया गया कि कुंवरपाल सिंह अपने घर के बाहर सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली पर सो रहा था. उसी बीच ट्रैक्टर और सीमेंट लूटने की नीयत से पहुंच लुटेरों ने कुंवरपाल को को बंधक बना लिया और घर के पीछे खेत में ले जाकर पीट-पीटकर मार डाला.

हालांकि चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए और लुटेरे मौके से भाग निकले. इस क्रम में वे ट्रैक्टर ट्राली भी नहीं ले जा सके. जबकि घर के पीछे खेत में रस्सी से बंधा कुंवरपाल का लहूलुहान शव मिला है. इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक कुंवरपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के आलाधिकारी जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं.

मृतक के भतीजे रोहित कुमार ने बताया कि उसके चाचा कुंवरपाल सिंह अपने घर के बाहर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की रखवाली कर रहे थे. उसी दौरान कुछ बदमाशों ने लूटने के उद्देश्य मारपीट शुरू कर दी और घर के पीछे खेत में ले जाकर रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला. चीख-पुकार सुनने के बाद ग्रामीण लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी भाग गए. इस मामले में बुलंदशहर के एसपी आरए बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है. डॉग स्क्वॉयड और सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है. जल्द वारदा का खुलासा किया जाएगा.

Tags: Bulandshahr news, Crime news of up, Local18, Murder case

Source link

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल