newslifeindia

Jharkhand: झारखंड में कोयला खदान का एक हिस्सा ढहा; एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

झारखंड। झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मलबे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई। राहत और बचाव अभियान के लिए एक प्रशासनिक टीम को भेजा गया है।

कुजू पुलिस चौकी के प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक एक शव बरामद किया गया है और बचाव अभियान जारी है, क्योंकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण मौके पर कोयले के अवैध खनन में शामिल थे। रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि हमें सुबह घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल