newslifeindia

छात्रों को संबोधित कर डोभाल, हमें गर्व है ऑपरेशन सिंदूर पर…23 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह

आने वाले समय में टेक्नोलॉजी आधारित जंग निर्णायक होगी
चेन्नई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन सिर्फ 23 मिनट में पूरा हुआ और इसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर ध्वस्त किया। डोभाल ने कहा, कि हमें गर्व है कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल हुआ। हमने सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर सीमापार मौजूद उन सभी ठिकानों को खत्म किया, जहां आतंक की साजिशें रची जा रही थीं। इनमें कोई भी लक्ष्य नागरिक इलाकों में नहीं था। उन्होंने युद्ध और तकनीक के बदलते स्वरूप पर भी जोर देकर कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी आधारित वॉरफेयर ही निर्णायक होगी। जिसके लिए आप सभी को तैयार रहना होगा।
एनएसए डोभाल ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना पर कहा, कि आप एक इसतरह के राष्ट्र का हिस्सा हैं जो हजारों वर्षों से अस्तित्व में है। एक सभ्यता जो संकटों और हमलों के बावजूद जीवित रही है। हमारे पूर्वजों ने इस राष्ट्र भावना को जिंदा रखने के लिए अपमान और पीड़ा सही है। इसका मतलब है कि भारत का इतिहास बहुत पुराना है। हमारे पूर्वजों ने इस इतिहास को बनाए रखने के लिए बहुत त्याग किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक राष्ट्र के तौर पर बहुत पहले से है। भले ही, आजाद भारत एक नया राज्य है। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि वे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 22 साल बाद जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब वे अपने करियर के शीर्ष पर होंगे। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को 10 मई की शाम 5 बजे से हुए सीजफायर समझौते ने थाम लिया।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल