newslifeindia

अकाशदीप के खेल की तरह ही तेजी से बढ़ रही उनकी कमाई

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह ने बेहद कठिन हालातों में यहां तक का सफर किया है। बिहार के सासाराम से निकलकर बंगाल की ओर से उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेला। मुश्किल हालातों में भी संयम और अपना मनोबल बनाये रखने के कारण ही इस तेज गेंदबाज को काफी सफलताएं मिली हैं। घरेलू क्रिकेट ओर आईपीएल के जरिये उन्होंने अच्छी कमाई की है। वहीं अब वह राष्ट्रीय टीम में हैं जिससे उन्हें केन्द्रीय अनुबंध मिला है।
आकाशदीप के नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 40 करोड़ के आस पास है। जो पिछले साल 34 करोड़ के आस पास थी। वह टीम इंडिया के लिए, आईपीएल खेलकर करोड़ों की कमाई करते हैं। बीसीसीआई ग्रेड सी के करार के तहत ही उन्हें एक साल में 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलकर भी वह मोटी कमाई करते हैं। साल 2025 में उन्हें आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। आकाशदीप की और कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है। वह कंपनियों के लिए विज्ञापन भी करते हैं। पहले टेस्ट मैच में आकाशदीप नहीं खेले थे पर दूसरे में उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया था। आकाश ने एजबेस्टन टेस्ट में दस विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल