newslifeindia

मेकअप आर्टिस्ट के साथ खूब मस्ती की अक्षरा सिंह ने

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें वह अपनी दोस्त और मेकअप आर्टिस्ट कशिश जैन के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा बच्चों की आवाज में चल रहे मशहूर गाने ‘चंदा मामा दूर के’ पर बेहद फनी एक्सप्रेशंस देती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “मेरा वीडियो खराब कर दिया।” उनका ये हल्के-फुल्के अंदाज वाला वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग कमेंट सेक्शन में ‘हार्ट’, ‘फायर’ और ‘स्माइली’ इमोजी भेजकर अपना प्यार जता रहे हैं। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 6.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा में तो उन्होंने अपनी पहचान बनाई ही है, अब वह हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में उनका पंजाबी गाना ‘पैग पग’ रिलीज हुआ है। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “पैग पग का नया गाना अभी रिलीज हुआ है देखिए और प्यार दीजिए।” इस गाने में अक्षरा का देसी और स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने में उनके साथ तुषार जुल और रेहाना पंडित नजर आ रहे हैं। इसे तुषार जुल ने गाया है और इसके बोल एबीएम (रूहकर) ने लिखे हैं। अक्षरा के पंजाबी गाने को लेकर भी उनके प्रशंसकों ने खूब तारीफ की है। किसी ने उन्हें ‘बिहारी पावर’ बताया तो किसी ने कहा ‘बहुत बढ़िया, वाह’। एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड में अक्षरा, वाह, क्या बात है।” उनके देसी अंदाज और आत्मविश्वास की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘सत्या’, ‘सरकार राज’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘धड़कन’, ‘प्रेम विवाह’, ‘साथिया’, ‘सौगंध गंगा मैया के’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। फिल्मों के अलावा अक्षरा ने ‘बिग बॉस ओटीटी’, ‘सर्विस वाली बहू’, ‘पोरस’ और ‘काला टीका’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी मस्ती भरी पोस्ट और वीडियो के लिए जानी जाती हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल